भैयाथान। राज्य सरकार द्वारा निगम मंडल आयोग अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की गई है।जिसमें भैयाथान के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अनुसूचित जाती विकास प्राधिकरण के सदस्य तथा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष संतोष सारथी को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाया गया।मिले नवीन दायित्व को लेकर श्री सारथी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कार्यकर्ताओं को भी अहम पद दिए जाते हैं।मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को यह पद देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि सरकार कार्यकर्ताओ की पार्टी है।उन्होंने यह भी कहा कि दिए गए नवीन दायित्व का पूर्ण निष्ठा व पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी।इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

Categorized in: