अंबिकापुर। इस नवरात्रि पर तीन साल बाद दिल से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो सेलिब्रेशन इवेंट व ऋषि हार्डवेयर के द्वारा आयोजित है। पूर्व में यह आयोजन वर्ष 2018 व 2019 में किया गया था, इसके बाद कोरोनाकाल में आयोजन संभव नहीं हो पाया।


सरगुजा प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आर्गेनाइजर टीम ने बताया कि दिल से इंडिया टीम ने इस मौके पर मुंबई से तीन सेलिब्रिटी श्वेता महाडिक, राजश्री रानी और टीवी सीरियल के सेलिब्रिटी गौरव मुकेश को बुलाया है। श्वेता महाडिक जी टीवी के गुड्डन, तुमसे ना हो पाएगा सीरियल की किरदार हैं और राशि रानी एवं गौरव मुकेश स्टार प्लस सीरियल के किरदार हैं। राशि रानी और गौरव मुकेश टीवी सीरियल तथा असल लाइफ में पति-पत्नी का रोल निभाते हैं। डांडिया के अवसर पर बॉलीवुड का मलंग बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। एंकर और डांस डांस ग्रुप भी बाहर से आमंत्रित किए गए हैं। यह आयोजन चार अक्टूबर, मंगलवार को होटल ग्रैंड बसंत में किया जा रहा है, जो शाम सात बजे से रात्रि दस बजे तक चलेगा। सेलिब्रेशन इवेंट के ऑर्गेनाइजर ऋषभ मंगल, ऋषि हार्डवेयर के ऋषि अग्रवाल, श्री राम फर्नीचर के राजीव अग्रवाल और न्यू डीपीएस स्कूल के संदीप जायसवाल व टीम के मुख्य किरदार धीरज गुप्ता, राधे गोयल और दिव्यांश केशरी हैं। शहरवासियों से अपना सीट आरक्षित कराने का आग्रह किया गया है, ताकि वे कार्यक्रम का लुत्फ लेने में उन्हें किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

Categorized in: