बलरामपुर – बलरामपुर रामानुजगंज ज़िला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला पंचायत सदस्यों, जनपत के अध्यक्ष एवं सदस्यों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण, इस महामंरी के समय डेज़ह के लोगो की चिंता करते हुए 20 लाख करोड़ का विशेष पैकेज, भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 करोड़ से ज़्यादा जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण एवं मनरेगा में अतिरिक्त आबंटन के निर्णय समेत अन्य सभी फैसले सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति को चरितार्थ करता है, मोदी सरकार ने जिस प्रकार इस कोरोना संकट में हर वर्ग की चिंता की है निश्चित है वह स्वागतयोग्य है। निशा ने लॉकडाउन के कारण अभी तक ज़िला पंचायत की बैठक ना होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए 15 जून के आसपास ज़िला पंचायत की बैठक आयोजन करने हेतु ज़िला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शीघ्र चर्चा करने हेतु पंचायत पदाधिकारियों को आश्वस्त किया।

सांसद रामविचार नेताम ने उपस्थिति प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कोरोना कर नियंत्रण हेतु सकारात्मक कदम अपनाते हुए अपना योगदान तथा जनहित के मुद्दों को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने कर दत्त कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों को दमदारी से साथ मीडिया, समाचार पत्रों तक पहुँचाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लड़ाने तथा प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के अनुरूप मानसिक रूप से तैयार रहकर अपने गाँव, क्षेत्रो तथा देश के विकास मे अपनी भूमिका निर्वाहन करने की बात कही।

इस बैठक में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, भाजपा ज़िला बलरामपुर रामानुजगंज अध्यक्ष शिवनाथ यादव, ज़िला के मीडिया प्रभारी रविन्द्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, धीरज सिंहदेव, जनपत अध्यक्ष विनय पैकरा, ज़िला पंचायत सदस्य उद्देश्वरी पैकरा, विजेता तिरकी, गीता सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: