लखनपुर (दिनेश बारी)- छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षीक सरस्वती साइकिल योजना के तहत के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो के स्कूली छात्राओं को निशुल्क साइकिले बांटी गई। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहां की सरस्वती कन्या सायकल योजना बेहद लाभकारी योजना है। पूर्व में ग्रामीण अंचल की बहुत सी लड़किया स्कूल की दूरी अधिक रहने के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाया करती थी। परंतु छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के बदौलत गांव की लड़कियों को भी शहरों जैसा शिक्षा उपलब्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना से छात्राओं को शिक्षा के अधिकार से जोड़ने का काम कर रही है। आज 5 जून को लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अर गोती , पोड़ी, अमगसी शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ,वीरेंद्र सिंह देव, जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह के हाथों छात्राओं को निशुल्क साइकिले बाटी गई। साइकिले पाकर छात्राएं काफी खुश नजर आई।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश तायल,चौपाल डायरेक्टर गंगा राम पैकरा, पार्षद लखनपुर अशफाक खान, आइटी सेल लोकसभा सचिव मकसूद हुसैन ,प्रकाश ठाकुर, धनीराम, नेवल कुजूर ,आशीष पैकरा सहित स्कूल स्टाफ अर गोटी से प्राचार्य जगेश्वर तिर्की, सरपंच गीता मिंज, शिक्षक मुकेश बारी, पोड़ी से प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी, अमगसी से प्राचार्य स्नेहप्रभा त्रिपाठी , शिक्षक देवेश कुमार वर्मा सहित पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Categorized in: