राजस्थान भवन में हुई बैठक, कई लोगों ने ली आप की सदस्यता…

बैकुंठपुर। आम आदमी पार्टी के कोरिया  जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में राजस्थान भवन मनेंद्रगढ़ में केन्द्रीय आब्जर्वर संजय भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमती सुखमंती सिंह, विकास पांडेय स्टेट आब्जर्वर की उपस्थित में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे विधान सभा मनेंद्रगढ़ व जिला के सभी  आप कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में कई नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे मुख्यरूप से मनेंद्रगढ़ से संजय गायकवाड़ ग्रीन वैली कार्यक्रम के संस्थापक साथ ही उनकी पत्नी श्रीमती हेमा गायकवाड, अजय सिंह , सुरेश सिंह , वसीम खान, फूलबाई, पूजा, समरिया, सोनवती, सुनीता, देवेंद्र शर्मा, उमेश, प्रकाश सिंह, कृपा शंकर मराबी, प्रमोद सिंह, सुधा आदि कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इसी तरह से पूरे जिला में सात स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमे सभी जगहों पर सैकड़ों नए कार्यकर्त्ता व सदस्य पार्टी ज्वाईन करने को तैयार हैं। आम आदमी पार्टी दोनो विधनसभा में संगठन को धीरे धीरे बहुत मजबूत बना रही है। दोनो विधान सभा में ब्लॉक स्तर तक का संगठन बना कर ग्राम सम्पर्क अभियान के माध्यम से गांव गांव में पार्टी तेजी के साथ संगठन को मजबूती देते हुए सदस्यता अभियान बड़ी तेज़ी से चलाई जा रही है । इस कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी संगठन मंत्री विश्वजीत , सचिव अरशद अंसारी, सोमी. जिला सचिव श्रीमती स्मृति शर्मा, राजेश मंगतानी जिला उपाध्यक्ष राज दीवान , विधानसभा अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, विधानसभा संगठन मंत्री संदीप यादव , भरत मिश्रा , ई गुलजारी विंद, कृष्णा चौधरी, विष्णु चौधरी, कासिम अंसारी, इंदू नायक आदि कई सारे  पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। और संकल्प लिए की आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे । 

Categorized in: