वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने अपने डब्ल्यूसीआर जबलपुर को जोड़ने वाली अंतिम रेलवे स्टेशन न्यू कटनी  केबिन एवं न्यू कटनी के मध्य एनआई वर्क के कारण अपनी 44  ट्रेन को रद्द कर दिया है। साथ ही 7 ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें अंबिकापुर-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन क्रमांक 04043 एवं 04044 निजामुद्दीन-अंबिकापुर तथा अंबिकापुर-जबलपुर क्रमांक 11266 जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन क्रमांक 11265 एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एवं निजामुद्दीन-अंबिकापुर साप्ताहिक ट्रेन 20 सितंबर से 29 सितंबर तक तथा जबलपुर-अंबिकापुर व अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर से अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि न्यू कटनी से न्यू कटनी केविन को जोड़ने का यह एन आई कार्य लगभग 18 दिनों तक चलने वाला है। उसके बाद यह गाड़ियां पुनः पटरी पर लौटेगी। त्यौहारी सीजन में रेलवे द्वारा यात्रियों को जोर का झटका धीरे से दिया गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ जाएगा।

Categorized in: