राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर जिले में कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन में स्वास्थ्य एमव शिक्षा को एक साथ लाकर स्वास्थ्य योद्धा कार्यक्रम की शुरुवात की गयी है जिसकी नीव जिले के छात्र-छात्राओ के द्वारा की जा रही है जिसमे स्कूलीछात्र-छात्रा अब अपने परिवार दोस्तों एवं समाज के व्यक्तियों तक मौसमी बीमारी एवं उनके बचने से उपाय के बारे में अवगत कराएँगे, साथ ही समय-समय पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी भी देंगे | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने बताया की जिला प्रशासन की स्वास्थ्य-योद्धा योजना से निश्चित ही लोगो को फायदा मिलेगा आज जिले में स्कूलों में पर बच्चो को जानकारी दिया है जिसमे जिले में पदस्थ दन्त चिकित्सक के माध्यम से बच्चों को मुख स्वास्थ्य और हाथ धोने की विधि के बारे में बताया गया है | उन्होंने बताया की जिले में कई जगह उलटी दस्त की समस्या भी आती है जो की हेल्थ हाइजीन में ही आता है जिसमे बच्चों को स्कूलों में इसकी बचाव की जानकरी दी गयी है,निश्चित ही बच्चे अपने घरों में भी इस जानकारी को अपने परिजन व आस पास लोगो को बताएँगे जिससे कई बीमारी से लड़ने में सहायता मिलेगी |आज जिले के सभी विकासखंडो में स्कूलों में मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम किया गया जिसमे बलरामपुर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम किया गया जिसमे डॉ रंजना दान खाखा (दन्त चिकित्सक)के द्वारा छात्र-छात्राओ को मुख स्वास्थ्य की जानकारी दी गयी जिसमे मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने व दांतों को अन्दर की तरफ से भी नियमित रूप से साफ़ करने की सलाह देते हुए पेस्ट का प्रयोग करने को आवश्यक बताया ,साथ ही दिन में दो बार ब्रश करना तथा खाने के बाद कुल्ला करना मुख के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया गया |निश्चित ही जिला प्रशासन का यह कदम सफल साबित होगा, स्वास्थ्य योद्धा के माध्यम से प्रति सप्ताह बच्चों को मौसमी बीमारी व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी जायेगी जिससे छात्र-छात्राओ व समाज को फायदा मिलेगा जिससे बिमारिओं से लड़ने में लोगो को आसानी होगी

Categorized in: