*14 आरोपितों को गिरफ्तार कर पहले पुलिस भेज चुकी है जेल*

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने कलिंग एग्रो कंपनी के नाम पर 86 हज़ार रुपये वसूल करने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।जानकारी के मुताबिक ग्राम भैरोपुर थाना शंकरगढ़ निवासी 64 वर्षीय जवाहर यादव पिता बद्रीप्रसाद यादव ने पुलिस को बताया था कि अमित यादव एवं उनके साथी कलिंग एग्रो बिजनेश के नाम पर धोखा देकर 40 हजार रुपये नगद व 46 हज़ार रुपये फोन पे के माध्यम से लेकर कुल 86 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज विवेचना में लिया था। पुलिस ने पहले मामले में 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा था। प्रकरण के अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार  पतासाजी में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपक पांडेय के कहने पर प्रकरण के प्रार्थियों के उपर केस वापस लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है और वे पूर्व से जेल में निरूद्ध आरोपितों से मिलने हेतु प्रयासरत हैं। 24 अगस्त को प्रकरण का रिमाण्ड तिथि होने से इनके मिलने आने की सूचना पर पुलिस टीम राजपुर न्यायालय परिसर, बस स्टैण्ड में सादी वर्दी में निगाह रखी थी। इस दौरान राजपुर बस स्टैंड में धनंजय पांडेय पिता शैलेष पांडेय 28 वर्ष निवासी चडेरिया पोस्ट कोहरा थाना गगहा जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश व प्रभाकर पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय पिता सुरेन्द्र नाथ पांडेय 49 वर्ष निवासी सकरी पोस्ट बेलाबीरभान थाना गगहा जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश घूमते हुए पाए गए, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया। संदेहियों द्वारा जिला बेगुसराय में घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्रकरण के सरगना दीपक पांडेय एवं अन्य आरोपितों की तलाशी की जा रही है।

Categorized in: