भैयाथान (दीपक गुप्ता)- भैयाथान स्थित जामा मस्जिद का जिले के डिप्टी कलेक्टर वहीर्दुरहमान ने विगत दिनो बुधवार की शाम 6:00 बजे औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एक मात्र हफिज जी ही मस्जिद मे उपस्थित थे जिस वक्त डिप्टी कलेक्टर मस्जिद मे पहुचे उस वक्त हफिज जी नमाज अदा कर रहे थे, जिन्हे मस्जिद से बाहर बुलाया और विभिन्न जानकारी मागी जिसमे नमाज अदा करने का निर्धारित समय , मस्जिद मे नमाज अदा करने आने वालो कि संख्या इस विषय मे हफिज जी ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि हमारे इस मस्जिद मे मात्र तीन लोग ही नमाज अदा करने आते है जिसमे एक हफिज इसके बाद मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष मो. नुर आलम , इसके अलावा इमाम साहब जिन्हे सुरक्षा कि दृष्टि से मास्क के बारे मे पुछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोगो ने स्वयं 100 – 150 मास्क बनवा कर लोगों को वितरित किये हैं इस पर डिप्टी कलेक्टर ने खुशी जाहिर की।

डिप्टी कलेक्टर के मस्जिद मे पहुचते है इमाम साहब ने कमेटी के अध्यक्ष मो. नुर आलम को डिप्टी कलेक्टर के आने कि सुचना दी। मो. नुर आलम के मस्जिद पहुचे ही ही डिप्टी कलेक्टर वहीर्दुरहमान ने उनसे कहा कि आप एक जिम्मेदार व्यक्ति है अत: जो भी आपको बिना मास्क पहने नजर आये उनको आप मास्क पहने की सलाह अवश्य दें सुरक्षा का यह कवच हम सभी को इस कोराना जैसी महामारी से बचायेगा।

Categorized in: