गर्दनपाठ में मिला व्यक्ति का शव, रविवार की शाम रैबीज ग्रसित युवक अस्पताल आने के बाद एम्बुलेंस का कांच फोड़कर भागा था
अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्दन पाठ में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई वह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त अंबिकापुर के घुटरापारा निवासी के रूप में की गई है, जिसे कुत्ते के काटने के बाद रैबीज से ग्रसित होना बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आगे की जांच में जुट गई है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में रविवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रैबीज से ग्रसित मरीज को 108 एम्बुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। रैबीज से ग्रसित उक्त मरीज ने एम्बुलेंस से भागने की कोशिश करते हुए जोर जोर से चिल्लाने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में भय देखने को मिला। कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति एम्बुलेंस की खिड़की को तोड़ते हुए अस्पताल परिसर से बाहर भाग निकला। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रैबीज से ग्रसित व्यक्ति मेडिकल कॉलेज अस्पताल से निकल कर बिलासपुर चौक की ओर भाग गया, इसके बाद आज उक्त व्यक्ति का शव गर्दन पाठ में पाया गया, वही पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।

Categorized in: