राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर –बलरामपुर स्थानीय सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना की जमकर प्रशंसा की वहीं कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश में कानून व्यवस्था खराब कर अराजकता का माहौल पैदा कर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया।
श्री अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अग्निवीर योजना देश के नौजवानों को देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण सिख लाएगा। 4 साल तक नौकरी करने के बाद उन्हें सम्मानजनक राशि मिलेगी जिससे वे पढ़ाई कर सकते हैं व्यापार कर सकते हैं जिस उन्हें जीने की नई राह मिलेगी। देश के बहुत से राज्यों में अग्निवीर को नौकरी मैं विशेष छूट प्रदान की जाएगी वहीं सेना में 25% को स्थाई नौकरी मिलेगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है वह सिर्फ नौजवानों को भड़का कर अशांति पैदा कर रही है। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आह्वान किया कि वे ऐसा सुनिश्चित करें कि छत्तीसगढ़ से अधिक से अधिक युवा अग्निवीर बने। कांग्रेस सरकार ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने का बाद कहा था वही 3500 रुपय बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी परंतु दोनों वादों से सरकार मुकर गई। आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का आलम यह है कि चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के भर्ती के लिए लाखों आवेदन आते हैं। पत्रकारवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर पंचायत अध्यक्ष रामानुजगंज रमन अग्रवाल उपस्थित रहे।

Categorized in: