राजेन्द्र ठाकुर राजू बलरामपुर –बलरामपुर_जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरेशी बलरामपुर रामानुजगंज के मार्गदर्शन में आज व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 बलरामपुर दीपक कुमार शर्मा के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई इसमें बालोंको लैंगिक उत्पीड़न, शिक्षा का अधिकार नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं यूट्यूब चैनल जन चेतना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में कोरोना वायरस के बढ़ते लोगों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए उन्हें मास्क वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे छात्र छात्राओं ने न्यायाधीश सहज और सरल होकर अनेक प्रश्न पूछे गए जिसका उत्तर भी उनके द्वारा दिया गया। न्यायधीश से बात कर छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित थे। उपस्थित स्कूल के शिक्षकों के द्वारा भी छात्र छात्राओं को विधिक जागरूकता शिविर के बारे में बताते हुए जानकारी साझा की।

Categorized in: