महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले, पति पर हत्या के बाद खुदकुशी का संदेह


अंबिकापुर। बेवा महिला पति की मौत के बाद लिव इन में दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी, उसकी संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के सिर को दीवार में बलपूर्वक टकराने के निशान मिले हैं। महिला की लाश मिलने के बाद से लिव इन में रहने वाला व्यक्ति फरार है। फरार व्यक्ति आदतन अपराधी है। वह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 14 वर्ष जेल की सजा काटकर लौटा था। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी नीलमणि नगेशिया 50 वर्ष पति की मौत के बाद महावीर नामक व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी, उसकी दो बेटी भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार की रात छोटी बेटी ने मां के मोबाइल पर कई बार फोन लगाया पर वह फोन रिसीव नहीं कर रही थी।
लगातार मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनकर अगले दिन सुबह पड़ोस में रहने वाला हीरालाल शनिवार की सुबह कमरे में गया तो नीलमणि की लाश पड़ी हुई थी, उसका लिव इन में रहने वाला पति मौजूद नहीं था। उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सिर को दीवार पर बलपूर्वक प्रहार कर चोट पहुंचाने के भी निशान मिले हैं। पुलिस हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद उसके कथित पति ने पुराने घर मे खुदकुशी कर ली, ऐसा पुलिस का कहना है।

Categorized in: