अंबिकापुर। पूज्य सिंधी समाज तथा सिंधी नवयुवक मंडल ने बैठक करके हर साल की तरह धूमधाम से झूलेलाल जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 29 मार्च से सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, 31 मार्च को भव्य आनंद मेले का आयोजन किया गया। दो अप्रेल को भगवान झूलेलाल सांईं की जयंती मनाई जाएगी। सिंधी नवयुवक मंडल ने बताया कि एक अप्रेल को शाम सात बजे सिंधु भवन से घड़ी चौक तक महिलाओं के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी और घड़ी चौक में दीप प्रज्जवलन करके भगवान झुलेलाल सांईं को याद किया जाएगा। तत्पश्चात आठ बजे से स्थानीय सिंधु भवन में भण्डारा का आयोजन किया गया है। दो अप्रेल को सुबह 10 बजे भगवान झूलेलाल सांईं की पवित्र ज्योति स्थापना व आरती, 11 बजे नवयुवक मंडल द्वारा स्कूटर रैली, 1:30 बजे से आम लंगर का आयोजन किया जाएगा। तीन बजे से समाज के छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण के बाद पांच बजे भगवान श्री झूलेलाल सांईं की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से निकलकर शंकरघाट में पवित्र ज्योति विसर्जन किया जाएगा। पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष अशोक नागवानी ने महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी सिन्धी समाज के मीडिया प्रभारी निशित बचानी ने दी।

Categorized in: