अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम प्रदेश में नए चार नवीन राजस्व अनुविभाग व 23 तहसील कार्यालय शुभारंभ किया. शुभारंभ के साथ बलरामपुर जिला में नवीन तहसील चांदो,डौरा-कोचली व रघुनाथनगर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ की घड़ी में चांदो तहसील का आज गुरुवार को संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने बलरामपुर कलेक्टर व एसपी की उपस्थिति में फीता काटकर तहसीलदार परमानन्द कौशिक को पदभार ग्रहण कराया.

शुभारंभ के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08 सामरी के चांदो पहुचकर चिंतामणि महराज ने कहा चांदो के साथ-साथ कई आवश्यक वाले स्थानों में नए तहसील व अनुविभाग का सौगात मिला हैं इसी तारतम्य में चांदो तहसील का शुभारंभ किया गया है जो भी मूल आवश्यकता है उसे एक साथ करना संभव नहीं हैं। धीरे-धीरे करके पूरा करने का कोशिश किया जा रहा हैं. कई जगह वाहन नहीं पहुंच पा रहा है जहां वाहन पहुंच भी रहा है वहां शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बहुत सारा मांग किया है उसे धीरे-धीरे पूरा करने आश्वस्त किया. साथ ही प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल सहित जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों को गिनाया. उन्होंने आगे कहा यहां के लोग कहते थें तहसील खुल जाने के बाद कोई मांग नहीं करेंगे, लेकिन तहसील खुलते ही ब्लॉक का मांग करने लगे। कई ग्राम पंचायतों के कुछ टोला मोहल्ला पहुँचविहीन हैं, उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ने पहल करने की बात कहीं।

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने नवीन तहसील चांदो में खुलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा राजस्व से जुड़े प्रकरण के लिए लोगों को लंबी दूर तय कर कुसमी जाना पड़ता था. परंतु अब तहसील स्तर के सभी कार्य तहसील कार्यालय चांदो में ही करा सकेंगे। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में बिजली व पेयजल की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की बात कही. साथ ही ग्रामीणों को बताया कि मेरे द्वारा पदभार करने वाले तहसीलदार को कहा गया है यहां का मामला त्वरित निराकरण करें क्योंकि यहां से कुछ ही दूर पर कलेक्ट्रेट है यहां के लोग परेशान होकर तुरंत कलेक्ट्रेट पहुंच जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी क्षेत्रवासियों को बधाई देकर कहा चांदो में तहसील बनने से अब विकास का सारा रास्ता खुल गया हैं. धीरे-धीरे तहसील स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी यहां पर आएंगे और विकास होता जाएगा। उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था पर चर्चा किया किसी भी प्रकार की थाना संबंधित कामकाज यदि टेढ़ा-मेढा होता हैं तो उसके लिए मैं एसपी बैठा हूँ।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने भी चांदो को तहसील बनाने की मांग करने वाले ग्राम चांदोवाशियों को सबसे पहले बधाई दी. फिर उन्होंने कहा इस दुरस्त पहाड़ी अंचल के लिए आने वाले दिनों में और बहुत सारी जो आपकी मांगे हैं उसकी सौगात भी आप लोगों को मिलेगी। चांदो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल्ला खान द्वारा सड़क का मुद्दा उठाये जाने पर हरीश मिश्रा ने जोर देते हुवे संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महाराज तथा बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार को अवगत कराया कि साढ़े छः किलोमीटर का सड़क हैं जिसे बारिश के दिनों में या अन्य दिनों में बड़े कठिनाई के साथ गुजरना पड़ता हैं. गड्ढे नुमा जर्जर सड़क को बनाने की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग केे द्वारा भालू से हमले पर घायल हितग्राही के परिजन को संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महाराज के हाथों 17504 रुपये का चेक वितरण कर सहयोग प्रदान किया गया।
चांदो के नए तहसीलदार परमानन्द कौशिक ने जानकारी देते हुवे बताया चांदो तहसील में कुल जनसंख्या 26055 व ग्रामों की संख्या 22 तथा पटवारी हल्को की संख्या 8 हैं।

ग्रामीणों को जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमी हुमंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह, जनपद सदस्य मिलियानी खेस, चांदो सरपंच सहित अन्य ने भी संबोधित करते हुवे विधायक चिंतामणि महराज को चांदो को तहसील के दर्जा दिलाने की पहल पर धन्यवाद ज्ञापित किया. सभा का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक पांडे ने किया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी गोवर्धन राम, एसडीएम अजय किशोर लकड़ा, एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, तहसीलदार कुसमी उमा सिंह, जनपद पंचायत सीईओ कुसमी रणवीर साय सहित अन्य जनप्रतिनिधी व ग्रामवासी उपस्थित थें।

Categorized in: