अंबिकापुर। मार्च महीने की शुरुआत में अंबिकापुर से दुर्ग तथा दुर्ग से अंबिकापुर चलने वाली ट्रेन 9 दिन के लिए रद्द कर दी गई थी। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब मार्च के अंतिम दिनों अर्थात 29 मई से एक और महत्वपूर्ण ट्रेन को 37 दिनों तक के लिए रद्द किया जा रहा है। अंबिकापुर से जबलपुर चलने वाली ट्रेन तथा जबलपुर से अंबिकापुर आने वाली ट्रेन का परिचालन पूरे 37 दिन के लिए बंद किया गया है। अचानक आई इस खबर से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में मायूसी है। पूर्व से बुक कराकर रखे गए टिकट कैंसिल होने लगे हैं। वहीं उक्त ट्रेन से आगे के लिए कनेक्टिंग मिलती थी लेकिन ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों को सवा महीने परेशानी होगी। अंबिकापुर से जबलपुर जाने वाली ट्रेन अब 37 दिनों तक नहीं चलेगी। ट्रेन नहीं चलने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अचानक लिए गए इस निर्णय के पीछे का कारण रेलवे के अधिकारी भी नहीं बता पा रहे है।
उनका कहना है कि उन्हें मिले एक आदेश के बाद अम्बिकापुर से चलने वाली जबलपुर ट्रेन का परिचालन 29 मार्च से 4 मई तक बंद रहेगा। वहीं जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन का परिचालन 28 मार्च से 3 मई तक बंद रहेगा। गौरतलब है कि अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस से सैकड़ों यात्री अनूपपूर होते हुए कटनी से जबलपुर का सफर तय करते थे। साथ ही इस ट्रेन से आगे जाने के लिए आम लोगों को कनेक्टिंग भी मिलती थी जो अब एक महीने नहीं मिल पाएगी।
टिकट होने लगे कैंसिल-
अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को जैसे ही ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली वे पूर्व में बुकिंग कराए गए टिकट कैंसिल कर रहे हैं। रेलवे प्रबंधन के इस फैसले से यात्री मुसीबत में पड़ गए हैं। लोगों को अब तक यह पता भी नहीं चल पाया है कि आखिर इतने दिनों के लिए इतनी महत्वपूर्ण ट्रेन को क्यों रद्द किया गया है।

Categorized in: