आजाद सेवा संघ की मांग पर कहा कुलसचिव ने
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महाविद्यालयीन परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसे लेकर आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि छात्रों से विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण परीक्षा शुल्क लिया गया है, इसे देखते हुए विश्वविद्यालय छात्र- छात्राओ को उत्तर पुस्तिका निश्शुल्क उपलब्ध कराए। छात्र छात्राओं को महाविद्यालयों में संकाय (स्ट्रीम) संबंधित विभाग के काउंटर में ही उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाए तथा उत्तर पुस्तिका उसी काउंटर में जमा ली जाए, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने के दौरान रजिस्टर में छात्रों का नाम, उनके पिता का नाम लिखा जाना चाहिए, जिससे जो छात्र हैं उन्हीं को उत्तर पुस्तिका मिल सके, किसी और को नहीं। उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करने कुल सचिव विनोद एक्का के द्वारा आश्वासन दिया गया। उन्होंने महाविद्यालयों के ही द्वारा छात्रों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान संगीता संडे, अभिनव चतुर्वेदी, हेमा रजक, हर्ष गुप्ता, अमन सिंह, ऋषभ, प्रतीक गुप्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: