अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के चांदो में होलिका दहन की रात सौ रुपये किलो की दर से गौ मांस बेचने की सूचना पर पुलिस करीब 70 किलो गौ मांस बरामद कर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
बलरामपुर जिले के चांदो थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की को सूचना मिली की चांदो क्षेत्र के ग्राम पंचायत करचा के जंगल में कुछ लोगों के द्वारा गौ हत्या कर मांस बेचने के जुगाड़ में है। थाना प्रभारी ने टीम बनाकर 17 मार्च बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजे करचा जंगल का घेराव किया जहां पर करचा निवासी आमिर साय सोनवानी उर्फ छईहॉट, प्रदीप खेस, डेमा गांव हत्या कर मांस बना रहे थे। करीब 70 किलो गौ मांस काटने का औजार सहित तीनों आरोपितों को धर दबोचा है, एक अन्य आरोपित फरार है। पुलिस के अनुसार आमिर शाह उर्फ छईहट अपने घर से बैल लाकर अन्य सहयोगी के साथ पैसा कमाने के उद्देश्य से रात का फायदा उठाकर गांव का हत्या कर मांस बेचने के जुगाड़ में थे। पुलिस चार आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर फिलहाल तीन आरोपितों को जेल भेजने की तैयारी में है। अन्य फरार एक आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। चांदो थाना अंतर्गत कुछ वर्षों से गांव हत्या का मामला बढ़ा पुलिस कार्रवाई के बावजूद गौ हत्यारे बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले चांदो क्षेत्र के चुंरुडा गांव में गौ मांस काटते देख लेने पर एक 38 वर्षीय युवक की हत्या कर रात के अंधेरे में धान खेत में फेंक दिए थे।

Categorized in: