0 गोवा में हुआ ग्रेंड फिनाले का आयोजन

सूरजपुर। नगर के युवा सुमित ठाकुर ने गोवा में आयोजित मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2022 ग्रेंड फिनाले में खिताब जीत कर नगर को गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो कि द ग्लैमरियस स्टूडियो के द्वारा गोवा में मिस्टर, मिस मिसेस एवं टीन इंडिया 2022 का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक किया गया था। उक्त सेंट्रल इंडिया प्रतियोगिता के लिए देश के 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। गोवा में हुए फाइनल मुकाबले में सात सेलेब्रिटी मौजूद थे। जिनके सामने हुए आयोजन में सुमित ठाकुर ने मिस्टर सेंट्रल का खिताब अपने नाम किया। मॉडलिंग के शौकीन सुमित का इससे पूर्व भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में चयन हुआ था और प्रदेश से गोवा ग्रेंड फिनाले के लिए 6 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। जहां बिग बॉस व नच बलिए फेम प्रिंस नुरुला जज के रूप में मौजूद रहे। फिनाले में प्रदेश सहित आसाम, बंगाल, जम्मू काश्मीर,महाराष्ट्रा, मध्यप्रदेश व गोवा सहित अन्य प्रांतों के प्रतिभागी शामिल थे। सुमित की इस उपलब्धि पर पिता प्रकाश ठाकुर, मां रीता ठाकुर, नाना बनारसी ठाकुर व मामा नंदकिशोर ठाकुर सहित नगरवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Categorized in: