विधायक निधि से सिक्ख समाज के अतिथि गृह के लिए की 8 लाख की घोषणा

मनेंद्रगढ़ ! हमेशा देर से आने के लिए जाने जाने वाले मनेंद्रगढ़ विधायक शनिवार को गुरु के घर में समय से पहले पहुंच कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया जो शहर में चर्चा का विषय बना रहा ! विधायक ने शनिवार की सुबह गुरु के घर में समय से पहुंचकर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में प्रातः के दीवान में अपनी हाजिरी दी और गुरुद्वारा में मत्था टेक कर मनेंद्रगढ़ शहर के सिक्ख संगत के साथ साथ मनेंद्रगढ़ वासियों के सुख समृद्धि की कामना की ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल शनिवार की सुबह 9 बजे गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रातः के दीवान में हाजिरी दी और उपस्थित साध संगत में बैठकर गुरु घर में कीर्तन का श्रवण कर अपने को अभिभूत किया ! इस दौरान विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह अरोड़ा एवं गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार गुरुमीत सिंह के द्वारा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल का स्वागत किया गया एवं कीर्तन के पश्चात सम्मान प्रतीक विधायक डॉ विनय जायसवाल को सरोपा भेंट किया गया ! इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह अरोड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में सिक्ख समाज की कार्यशैली एवं देश के उन्नति हेतु किए गए योगदान की चर्चा की! विधायक डॉ विनय जायसवाल ने सर्वप्रथम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का शुक्र अता किया एवं नम्रता पूर्वक प्राप्त उपलब्धि से इस स्थान को प्रणाम किया साथ ही सिक्ख समाज हेतु सुसज्जित अतिथि गृह हेतु विधायक निधि से 8 लाख रुपए देने की घोषणा की! गुरु घर में सिक्ख संगत ने अपने बीच विधायक डॉ विनय जायसवाल को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की ! इस दौरान प्रमुख रूप से हरमिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र रैना, रविंद्र सिंह, इंदर सिंह चावला, गुरुबचन सिंह चावला सहित काफी संख्या में सिक्ख संगत उपस्थित रहा!

Categorized in: