बलरामपुर के बड़की महरी ग्राम पंचायत के डुमरखी गांव में धान कुटाई करते वक्त गांव की ही महिला के साल अचानक धान कुटाई की मशीन में फंस गई और मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बलरामपुर पुलिस थाना अंतर्गत डूमरखी में सुबह के वक्त गांव की महिला धान कुटवाने गई हुई थी धान कुटवाते वक्त महिला का साल धान कूटने वाली मशीन में फंस गई जिसके बाद महिला भी उस मशीन में फस जाने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होने के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना बलरामपुर पुलिस को दी सूचना पाते ही बलरामपुर सिटी कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र उके अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के पश्चात पंचनामा तैयार करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के मचुरी में भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया

Categorized in: