मनेन्द़गढ़! शहर में व्यवसायियों द्वारा प्रशासन के आदेश के बिना दुकान है खोल दी गई थी जिसको बंद कराने पहुंची प्रशासन की टीम को व्यवसायियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और प्रशासन की टीम व व्यवसायियों के बीच जमकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी! मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब प्रदेश के सभी जिलों में सप्ताह में 6 दिन दुकाने खोली जा सकेंगी जिस को आधार मानकर शहर के व्यवसायी अपनी अपनी दुकान खोल लिए थे जबकि पूर्व में आदेश दुकानदारों को अपनी अपनी दुकान तीन-तीन दिन सप्ताह में खोलना था कुछ दुकानदार शुक्रवार को भी अपनी दुकान खोल लिए थे जिन दुकानों को बंद कराने प्रशासन की टीम पहुंची तो व्यवसायियों व प्रशासन की टीम के साथ जमकर विवाद हो गया और लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी विवाद को बढ़ते देख व्यापारी संगठन के लोग भी पहुंच गए थे ! व्यवसायियों व प्रशासन के अधिकारियों के साथ काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रहे कुछ लोगों के चालान भी काटे जाने की बात बताई जा रहे थी आखिरकार प्रशासन ने बिना अनुमति के खोली गई दुकानों को बंद करा दिया था !

Categorized in: