0 बोले – समय पर मरीजो को दें बेहतर उपचार-

सूरजपुर। शनिवार को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रामनगर उप स्वास्थ्य एवं करंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सीय स्टाफ की जानकारी ली तथा मरीजों का उपचार समय पर करने एवं सभी को निर्धारित समय मे उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र के पात्र व्यक्ति जिनका पहला एवं दूसरा डोज नहीं लगा है उन्हें डोर टू डोर जाकर वैक्सीन लगाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन का महा अभियान कार्यक्रम जिले में संचालित किया जा रहा है। जिन पात्र व्यक्तियों का वैक्सीन लगना शेष है मुनादी कर आवश्यक जानकारी देने के लिए कहा है जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव के लिए हमेशा सतर्क एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कोरोना के निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने करंजी में बनाए जा रहे निर्माणाधीन कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया तथा शेष बचे कार्यों को समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


0 रजिस्टर एवं राशन कार्ड में करें राशन की मात्रा अंकित 
 करंजी एवं खरसुरा में संचालित पीडीएस दुकान पहुंचे कलेक्टर ने राशन लेने आए हितग्राहियों से राशन कितनी मात्रा में मिल रहा है उसकी जानकारी ली। उन्होंने पीडीएस संचालक को हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे राशन की मात्रा को रजिस्टर एवं राशन कार्ड में अंकित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने राशन वितरण हेतु पंजीकृत सदस्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने चावल, शक्कर, नमक, चना के वितरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया एवं सभी हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा पर वितरण करने निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान चावल की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया एवं गुणवत्तायुक्त राशन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन लेने आए सभी पात्र हितग्राहियों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी ली तथा जिन पात्र लोगों का पहला एवं दूसरा डोज का वैक्सीन नहीं लगा है उन्हें अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगाने के लिए कहा।

Categorized in: