राजेन्द्र ठाकुर राजू बलरामपुर-बलरामपुर जिले में जय अंबे इमरजेंसी सर्विस लगातार अपने बेहतर सुविधाओं से जाने जा रही है। बलरामपुर जिले में लगातार अपनी कार्य गति को लेकर एक अलग पहचान बनाती जा रही है। जिले को प्राप्त जय अंबे इमरजेंसी सर्विस 108 के एंबुलेंस लोगों को बेहतर एंबुलेंस की सुविधा के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। वही 108 के प्रबंधक संदीप यादव के द्वारा समय-समय पर एंबुलेंस वाहन का औचक निरीक्षण किया जाता है।जहाँ आज भी प्रबंधक संदीप यादव के द्वारा 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जीवन रक्षक दवाइयां एंबुलेंस में लगे संपूर्ण उपकरण की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान उपस्थित ईएमटी और पायलट को प्रबंधक के द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसी भी उपकरण या दवाइयों की कमी होती है तत्काल सूचित करें ताकि इमरजेंसी पड़ने पर किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 108 एंबुलेंस में लगी सारी उपकरण उच्च गुणवत्ता युक्त है और सभी उपकरण कार्य कर रहे हैं इतना ही नहीं जीवन रक्षक दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एंबुलेंस सेवा लगातार जिले में बेहतर सेवा मरीजों को दे रही है।

Categorized in: