राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम दोपहर 02.00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। तत्पश्चात् जिले के विभिन्न स्थानीय नर्तक दलों द्वारा करमा, सैला, विवाह व फसल कटाई के अवसर पर आयोजित होने वाले गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। शाम 07.30 बजे से संजय सुरीला व साथियों के द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

Categorized in: