राजेन्द्र ठाकुर(राजू ) बलरामपुर-बलरामपुर जिला मुख्यालय में राज्योत्सव की तैयारीयों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह जोर सोर से लगा हुआ है । बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में होने वाले राज्य उत्सव को लेकर बलरामपुर जिला प्रशासन तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह 2021 के अवसर पर बलरामपुर मुख्यालय के हाई स्कूल खेल मैदान ग्राउंड में 1 नवंबर को 2 बजे से राज्य उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू .डी मिंज संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन
डॉ शिव कुमार डहरिया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे । 1 नवंबर सोमवार को दोपहर के 2:00 बजे से कार्यक्रम आयोजन किया गया है बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने सभी विभाग के अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमो के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारी भी सौंपी है जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

Categorized in: