सीतामढ़ी हरचौका को विकसित करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से मिला 7 करोड़ 45 लाख 86 हजार की राशि

छत्तीसगढ़ सरकार प्राचीन धरोहरों को सहेजने व पर्यटन की दिशा में अग्रसर

मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अभिनव पहल पर जिले में 15 सालों से उपेक्षित पड़े प्राचीन धरोहरों को एक नया आयाम मिला है! विधायक गुलाब कमरों के अभिनव पहल पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के सीतामढ़ी हरचौका को विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 7 करोड़ 45 लाख 86 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है ! छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश के प्राचीन धरोहरों को सहेजने एवं पर्यटन के क्षेत्र में तेज गति से कार्य किया जा रहा है ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 साल तक प्रदेश के प्राचीन धरोहर उपेक्षित पड़े रहे उन्हें सहेजने स॑वारने का काम नहीं किया गया जब से प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार बनी तब से प्राचीन धरोहरों को सहेजने और सवारने का काम तेज गति से किया जा रहा है ! 15 साल तक प्राचीन धरोहर उपेक्षित रह कर दम तोड़ रहे थे अब कांग्रेस की सरकार में प्राचीन धरोहरों को सहेजने का काम करने से प्राचीन धरोहरों का जीर्णोद्धार हो रहा है ! विधायक श्री कमरों ने बताया कि
उनके द्वारा निर्बाध गति से अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत का संपूर्ण विकास तेज गति से कराया ही जा रहा है उसके साथ साथ धार्मिक स्थलों का भी कायाकल्प कराया जा रहा है! जिससे अब धार्मिक स्थल अपने नए स्वरूप में दिखने लगे हैं! लोगों के आस्था का केंद्र चाहे सिद्ध बाबा धाम हो, चाहे जटाशंकर धाम हो, चाहे शिव धारा हो, चाहे कर्मघोघेश्वर धाम हो सभी का कायाकल्प हो रहा है जिससे वहां पर नयापन दिखाई देने लगा है ! विधायक श्री कमरों ने बताया कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत सीतामढ़ी -हरचौका के विकास कार्यो के क्रियान्वयन एवं अधोसंरचना विकास कार्यो हेतु छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से 7 करोड़ 45 लाख 84 हजार की स्वीकृति मिली है ! छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से राशि स्वीकृत होने पर अब सीतामढ़ी हरचौका का संपूर्ण विकास हो सकेगा और छत्तीसगढ़ के पर्यटन के नक्शे में अपना अहम स्थान बना सकेगा!
विधायक श्री कमरो ने क्षेत्रवासियों की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं पीडब्ल्यूडी व प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त कर साधुवाद ज्ञापित किया है!

Categorized in: