मनेन्द्रगढ़ ! पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार अवैध जुआ सट्टा मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है और कोरिया पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए निजात अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.09.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि सुमन दुबे पति दिलीप दुबे उम्र 40 वर्ष लोकोकॉलोनी वार्ड नम्बर 01 मनेन्द्रगढ, जानकी देवी पति स्व० भगवान तिवारी उम्र 50 वर्ष वार्ड नम्बर 22 आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ एवं शीना बेगम पति मो० शलाउद्दीन उम्र 60 वर्ष वार्ड नम्बर 04 मौहारपारा मनेन्द्रगढ जिला कोरिया अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखकर उसकी बिक्री हेतु अपने-अपने कॉलोनियों में घूम कर ग्राहक की तलाश कर रही हैं, जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष सिंह को अवगत कराए जाने उपरान्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ से कार्यवाही हेतु सउनि आर०पी० श्रीवास्तव, सउनि हीरालाल कुजूर एवं सउनि बी.के.सिंह के हमराह पुलिस कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों की 03 पुलिस पार्टियां तैयार कर मुखबीर की सूचना के आधार पर लोको कोलोनी 01, वार्ड नम्बर 22 आमाखेरदा एवं वार्ड नम्बर 04 मोहारपास मनेन्द्रगढ़ में रेड कार्यवाही कर तीनों महिलाओं के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उन्हें एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा-20बी अन्तर्गत गिरफ्तार कर तीनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़: सम्पूर्ण कार्यवाही में मनेन्द्रगढ उप निरी0 सचिन सिंह थाना प्रभारी, स.उ.नि आर० पी० श्रीवास्तव, स.उ.नि. हीरालाल कुजूर, स.उ.नि. बी. के. सिंह, आर राकेश शर्मा, प्रमोद यादव, जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, प्रदीप लकड़ा, म0 आर रेखा टाण्डे, विजय कुमारी, म०सै०भगवनिया एवं सैनिक सुरेश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।शुक्रवार को थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के सभी गणेश पंडालों में जाकर आरती में शाम को आमजन को निजात अभियान से जुड़ने ,सहयोग देने एवम मनेंद्रगढ़ को नारकोटिक्स से मुक्त रखने जागरूक किया गया।

Categorized in: