अनिल उपाध्याय
सीतापुर:-निरीक्षण के दौरान शाला में अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासन का डंडा चलाते हुए बीइओ ने कार्रवाई करते हुए बीइओ ने है।बीइओ ने इस गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें एक दिन का अवैतनिक कर दिया है।बीईओ के इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।


विदित हो कि संकुल केंद्र अंतर्गत संचालित स्कूलों का बीईओ के निर्देश पर संकुल प्रभारी एवं समन्वयक निरीक्षण करने पहुँचे।निरीक्षण के दौरान संकुल केंद्र अंतर्गत संचालित स्कूलों से प्रधानपाठक समेत कुल तीस शिक्षक अनुपस्थित पाये गये।अनुपस्थित शिक्षकों में संजय कुमार बघेल प्रा शा तहसिलपारा,कमलेश्वर लकड़ा मा शा सरगा,सुभरन राम राठिया प्रा शा गेरसा,रणवीर सिंह पैंकरा प्रा शा गेरसा,आर के मिश्रा प्रधानपाठक म शा रजपुरी,श्रीमती हुरसुनिया निराला मा शा रजपुरी,श्रीमती आदरेन टोप्पो मा शा रजपुरी,सुरेश भगत भृत्य मा शा रजपुरी,कमल कुजूर प्रधानपाठक मा शा डाँड़पारा रजपुरी,श्रीमती दिव्या गुलाबी मिंज,मा शा डाँड़पार रजपुरी,पंकज कुमार गुप्ता प्रधानपाठक प्रा शा तेंदुपारा रजपुरी,मुकेश कुमार पैंकरा प्रा शा धौरापार बनेया,श्रीमती कल्पना वर्मा प्रा शा धौरापार बनेया,चंद्रकांत गुप्ता प्रा शा गोहड़ीपारा बनेया,अमरजीवन भृत्य मा शा बनेया,दीपकचंद गुप्ता मा शा मोरडापारा देवगढ़,विजयपाल टोप्पो मा शा गिरहुलडीह,श्रीमती ज्योतिग्रेस टोप्पो मा शा गिरहुलडीह,श्रीमती राजमुनी प्रा शा बरपारा पेटला,श्रीमती आशा गुप्ता मा शा भँवराडाँड़,विरेंद्र कुमार एक्का मा शा बहेराटोली भुषु, विकासचंद गुप्ता प्रा शा रायकेरा,रियाजुद्दीन खान प्रा शा रायकेरा,श्रीमती चंपा सिदार प्रा शा सरईपारा गुतुरमा,शिवशंकर पटेल मा शा बरबहला लीचिरमा,रामचंद्र यादव मा शा केरजु,चोन्द्रो राम मा शा केरजु,आनंद प्रकाश एक्का प्रा शा होकड़ोपारा धरमपुर,महेंद्र गुप्ता प्रा शा होकडोपारा धरमपुर,अनुराग बरई प्रा शा धरमपुर थे।इन सभी के विरुद्ध बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का अवैतनिक कर दिया है।
इस संबंध में बीईओ मिथिलेश सिंह सेंगर ने बताया कि शिक्षकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करने में बरती गई लापरवाही बेहद गंभीर मामला है।शिक्षा को बढ़ावा देने में लापरवाही बरतने वाले ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Categorized in: