जिला आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन

मनेंद्रगढ़ ! जिला आयुष विभाग द्वारा बुधवार को तहसील कार्यालय के बगल में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया! आयुष स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं अतिथि के रूप में पार्षद अजय जयसवाल, पार्षद पति गोपाल गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा सहित अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे! मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भगवान धनवंतरी की विधिवत पूजा अर्चना कर आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया तथा मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण की शुरुआत की ! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति बहुत पुरानी है इस पद्धति से इलाज कराने से समय जरूर लगता है लेकिन रोग जड़ से नष्ट हो जाता है तथा स्थाई रूप से लाभ मिलता ! उन्होंने कहा कि डॉक्टर चंदेल व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है जिन्होंने आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाकर विकासखंड स्तर के मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण कर रहे हैं ! निश्चित रूप से मरीजों को लाभ मिल सकेगा ! उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में आयुर्वेद के डॉक्टरों व उनके स्टाफ ने जिस तरह से कड़ी मेहनत कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया और लोगों की जान बचाने में सहायक बने बधाई के पात्र हैं! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि एलोपैथिक पद्धति से इलाज से तत्काल राहत तो मिलती है लेकिन कहीं ना कहीं साइड इफेक्ट भी होता है लेकिन आयुर्वेद पद्धति से रोग पूरी तरह से नष्ट होता है और स्थाई लाभ मिलता है ! उन्होंने आयुर्वेद डॉक्टर श्री चंदेल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी ! शिविर में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पत्रकार शुद्धूलाल वर्मा ने जिला आयुष विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा की इस शिविर से ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के लोगों को लाभ मिल सकेगा ! शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए आयुर्वेद डॉक्टर श्री चंदेल ने बताया कि आयुष विभाग के द्वारा साल में दो बार विकासखंड स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है! जिसके तहत बुधवार को मनेंद्रगढ़ में तहसील कार्यालय के बगल से आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 5 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है कुल 16 कर्मचारी ड्यूटी में तैनात हैं !शिविर में हर तरह के रोगों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है उन्होंने आयुष क्वाथ के संबंध में भी बताते हुए कहा कि कोरोना कॉल में वायरस से लड़ने के लिए आयुष क्वाथ काफी कारगर साबित हो रहा है उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की ! डॉक्टर चंदेल ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेद अधिकारी के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे बात विकार, जोड़ों और संधि का दर्द, त्वचा विकार, उदर विकार, स्त्री रोग, शिर:शूल, मानसिक रोग संबंधित एवं मौसमी बीमारियों का निदान तथा अन्य रोगों का निदान कर नि:शुल्क औषधियां प्रदान की जा रही है ! इस दौरान डॉ.स्नेहलता सोनकर सहित पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे !

Categorized in: