0 सरकारी चावल लेने से बेकोना के ग्रामीणों ने किया इंकार

0 चाचीडांड 1 में भी घटिया चावल वितरण की शिकायत आ चुकी है सामने

0 जरा इधर भी ध्यान दीजिए मंत्री जी

प्रतापपुर। क्षेत्र के ग्राम बैकोना के शासकीय उचित मूल्य दुकान से वितरित किये जा रहे चावल को ग्रामीणों ने यह कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि उक्त चावल किसी भी परिस्थिति में खाने योग्य नहीं है। इस क्षेत्र का यह पहला मामला नहीं है।इससे पूर्व भी हाल फिलहाल में ही ग्राम पंचायत चाचीडांड में भी चावल की गुणवत्ता को लेकर इस तरह के हालात उतपन्न हो चुका है। जिसकी खबरें भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। बताया गया है कि खाद्य अधिकारी के अस्वस्थ होने पर गुणवत्ता निरीक्षक सिपला ने शासकीय उचित मूल्य दुकान चाचीडांड 1 में जाकर निरीक्षण किया था। सूत्रों की माने तो उक्त निरीक्षण में बड़े पैमाने पर चावल अमानक स्तर पाया गया था। इसके बावजूद इसे गंभीरता से लिया गया हो यह बैकोना में उतपन्न हालात से तो नहीं लगता है। ग्राम बैकोना के ग्रामीणों द्वारा चावल लेने से इंकार कर दिए जाने की सूचना जब हमारे संवाददाता के द्वारा गोदाम प्रभारी को दिया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर हतप्रद रह गए। उन्होंने बड़े ही तल्ख अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 1 किलो में जीरा फुल चावल थोड़े ही मिलेगा। यह प्रदेश के मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के क्षेत्र का हाल है,,,,।उक्ताशय की सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को भी दिया गया है।

0 शिकायते मिली है खुद गोदामो की जांच करूंगा दोषियों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम

वहीं इस सबंध मे जानकारी लगने पर प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी सी एस पैकरा ने कहा की निम्नस्तर का चावल आने की शिकायत कई जगह से आ रही है जो गंभीर विषय है अभी ग्राम केवरा से भी फोन आया था। मै कल खुद सभी गोदामों का निरीक्षण करुगा जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 गोदाम प्रभारी वापस ले जाए चावल-सरपंच

ग्राम बेकोना के सरपंच राजेंद्र आयाम ने कहा की इतना घटिया चावल खाकर अपने गांव के लोगों को बिमार नही पडने दूंगा। गोदाम प्रभारी चावल वापस ले जाए चावल तब ही बात बनेगी। उचित मुल्य दुकानों से मध्यान भोजन का चावल भी उठाया जाता है जहां स्कुलो से भी चावल खराब होने की शिकायत आ रही है। इस गंभीर विषय पर प्रशासन क्या रुख अपनाती है यह देखने का विषय है।

Categorized in: