रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमाल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों आरोप लगाया कि फीस नहीं देने के कारण ऑनलाइन क्लास से डिस्कनेक्ट कर दिया गया वहीं अब दबाव बनाकर पूरा फिस ले लिया गया। जिसे लेकर अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति गहरी नाराजगी है अभिभावकों का कहना है कि जब फीस ही लेना था तो बच्चों को डिस्कनेक्ट क्यों किया ?

मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली पीहू के पिता विजय कश्यप ने बताया कि 4 माह पूर्व मेरी बच्ची को फीस नहीं जमा करने की बात कहते हुए ऑनलाइन क्लास से डिस्कनेक्ट कर दिया गया वही अब स्कूल प्रबंधन के द्वारा दबाव बनाकर पूरा पैसा ले लिया गया श्री कश्यप ने कहा कि जब स्कूल के द्वारा पढ़ाई ही नहीं कराई गई तो फिर फीस लेने के लिए दबाव क्यों बनाया गया एवं फीस क्यों लिया गया इसीकी लिखित रूप से स्कूल प्रबंधन को अभिभावक के द्वारा शिकायत भी की गई। विजय कश्यप के समान अन्य अभिभावकों ने भी इसी प्रकार से स्कूल प्रबंधन के द्वारा ऑनलाइन क्लास से डिस्कनेक्ट करने के बाद भी पूरा पैसा लिए जाने का आरोप लगाया।

इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है। विद्यालय के नियम के अनुसार शुल्क लिया गया है।

Categorized in: