रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर दिनांक 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला न्यायालय रामानुजगंज में जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई इस प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले समस्त बैंक अधिकारियो, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर बीएसएनल एसडीएम मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामानुजगंज यातायात प्रभारी, बैंक व बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।
श्री कुरैशी ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटिगेशन प्रकरणों को प्रस्तुत कर उक्त प्रकरणों में प्रिसिटिंग किया जाएगा उक्त बैठक में प्रफुल्ल कुमार सोनवानी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार शाखा निक्सन डेविड लकड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के द्वारा के द्वारा सभी विभाग के प्रमुखों को नेशनल लोक अदालत में किस प्रकार से प्रकरणों का निराकरण किया जाए उसके संबंध में चर्चा किया गया और उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे कर पक्षकारों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में विचार व्यक्त किया गया सभी विभाग प्रमुखों के द्वारा विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के द्वारा नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया उक्त बैठक में न्यायिक अधिकारियों सहित एसडीएम अभिषेक गुप्ता अधिवक्ता अविनाश गुप्ता वीरेंद्र सिंह कमलेश कुंदन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Categorized in: