निर्माण कार्य निरस्त करने ग्रामीणों ने संसदीय सचिव से लगाई थी गुहार…

दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- ग्राम पंचायत नया करकोली के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के लिए गड्ढे खोदे गए थे और अभी हो रही लगातार बारिस से गड्ढे में पानी से पूरा भर गया था, उक्त गड्ढे में एक मासूम की गिरने से मौत हो गई एवं समाचार लिखे जाने तक भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नया करकोली में स्कूल के लिए निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के द्वारा दो माह पूर्व प्रारंभ किया गया था, जिसमे कालम के लिए खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे बेसाहु राजवाडे का तीन वर्षीय पुत्र चिराग राजवाडे खेलते-खेलते घर से बाहर निकला और गड्ढे में गिरने गया। जिससे उनकी मौत हो गई, लेकर इस बात की खबर घर वालो को नही थी जब घर वाले बच्चे को खोजबीन करने लगे तो उनका एक बड़ा लड़का जो कि मानसिक रूप से कमजोर है जब वह अपने माँ को देखकर गड्ढे की और इशारा करने लगा तो गड्ढे को माँ देखी तो लड़के का शव पड़ा हुआ था उसको बाहर निकली और इस घटना को क्षेत्र में लेकर शोक का लहर दौड़ गया। 

सरपंच-सचिव यदि समय से करा देते निर्माण कार्य तो आज नही होता हादसा…

बता दे कि चल रहे निर्माण कार्य को सरपंच-सचिव के द्वारा अगर लेट लतीभी नही करते तो आज यह हादसा नही होता जबकि अधिकारीयो द्वारा कार्य को समय पर पूर्ण करने दिशा-निर्देश दिये थे, लेकिन अधिकारियों की बात को भी प्रवाह नही करते व उनके बात को ठेंगा दिखाने में बाज नही आते है।

ग्रामीणों ने बाउंड्री वॉल निरस्त करने के लिए संसदीय सचिव से लगाई थी गुहार…

यह कोई नही जानता था इस निर्माण कार्य में एक घर चिराग बूझ जाएगा। ग्रामीण इस बात को लेकर भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के पास गये थे और लिखित में आवेदन देकर बताया था कि वहाँ बाउंड्री वाल के बनने से कुछ लोगो की निजी जमीन प्रभावित हो रही है व उक्त भूमि में वहां के लोग कुछ लोग खलिहान बनाकर अपना जीवन-यापन कर रहे है व बाउंड्री वॉल हो बन जाने से लोगो को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी आशय को लेकर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव से निरस्त करने की मांग की थी।

Categorized in: