बिश्रामपुर (सूरज सेठी)- भारतीय जनता पार्टी मंडल बिश्रामपुर ने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षावादि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान गायत्री मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित करते उनके आदर्शो को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधे भी रोपे। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता, रामानंद जायसवाल, मोहनी झा, रुकमणी सिंह, विशंभर यादव, सतीश तिवारी, हरिनंदन पासवान, सूरज सेठी, अवनीश सिंह, मनीष मिश्रा, सोमेन चक्रवर्ती, रोनिक चौबे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: