रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचावल एवं त्रिशूली के सीमा पर पांगन नदी के महुआ घाट में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रोक के बावजूद चार पोकलेन मशीन एवं डेढ़ सौ से अधिक ट्रके  रेत उत्खनन में संलग्न थी जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने ट्रकों के आने जाने वाले रास्ते को काटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और उत्खनन को रोक दिया। समय रहते प्रशासन सख्त कार्यवाही नहीं करती है और इसी प्रकार उत्खनन होता रहा तो ग्रामीणों एवं अवैध रेत उत्खननकर्ता के बीच संघर्ष की स्थिति निर्मित हो सकती है।
                      

     गौरतलब है कि सनावल क्षेत्र में पांगन नदी से रेत उत्खनन को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है ग्रामवासी अवैध रेत उत्खनन एवं लीज एरिया से बाहर जाकर नियम विरुद्ध  उत्खनन करने का आरोप लगाते हुए अब तो धरने पर बैठे रहे थे वही अक्सर पांगन नदी में लीज एरिया के बाहर रेत उत्खनन एवं नियम विरुद्ध रेत उत्खनन का आरोप लगते रहता है एवं कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हुई है एक बार फिर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 15 जून के बाद रोक के बावजूद  रेत उत्खनन किए जाने पर 2 दिन पूर्व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा सैकड़ों संख्या में ग्रामीण महुआ घाट में एकत्रित होकर रेत उत्खनन का विरोध करने लगे मौके पर चार पोकलेन एवं डेढ़ सौ से अधिक रखे थे ग्रामीणों के द्वारा ट्रकों के आने जाने वाले दो स्थानों को काट दिया गया ग्रामीणों ने स्पष्ट बोला कि हम नियम विरुद्ध कार्य नहीं होने देंगे पहले भी लीज एरिया के बाहर अवैध रेत उत्खनन किया गया था अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रोक के आदेश के बावजूद भी रेत उत्खनन हो रहा है।

रेत के अवैध उत्खनन का मामला राज्यसभा में भी उठ चुका है …….. सनावल क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मुखर विरोध करते हुए वन भूमि से अवैध रेत उत्खनन के कारण सैकड़ों पेड़ पौधे को नष्ट किए जाने के बाद राजसभा सांसद मौके पर जाकर वृक्षारोपण का भी कार्य किया था व अवैध रेत उत्खनन का विरोध किया था वही सनावल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला श्री नेताम ने राज्यसभा में भी उठाया था।

इस संबंध में एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जहां भी 15 जून के बाद जहा भी रेत उत्खनन हो रहा है वहां तत्काल संबंधित थाना प्रभारी एवं तहसीलदार को भेजकर जांच करवा कड़ी कार्यवाही की जाएगी श्री गुप्ता ने कहा की नियम विरुद्ध रेत उत्खनन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

Categorized in: