विवेक पांडे बलंगी- बलंगी क्षेत्र के लोग कहीं लो वोल्टेज से परेशान हैं उनका पंखा-कूलर तक नहीं चल पा रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हाई वोल्टेज के कारण कई घरों के इलेक्ट्रोनिक सामान जलकर खाक हो गए। बिजली विभाग का हाई व लो वोल्टेज ड्राना ने लोगों को परेशान कर रखा है। बलंगी के छात्रावास के पास ट्रांसफार्मर में अचानक 350 बोल्टेज आने से उपभोक्ताओं के इलैक्ट्रानिक उपकरण जल गये। वहीं कुछ स्थानों पर मात्र 50 बोल्टेज आने के कारण पंखा-कूलर भी नहीं चल सके। इसके बाद ट्रांसफार्मर से जंपर भी उड़ गये। इसके चलते करीब 6 दिन से बिजली सप्लाई बाधित है। ग्रामीणों ने बिजली बिभग के अफसरों को फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बलंगी में बिजली व्यवस्था तो लडख़ड़ा ही रही है, बिजली बिभाग के अफसर, कर्मचारी भी लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुशवाहा पारा, यादव पारा, पनिका पारा में पिछले 6 दिन से हाई और लो बोल्टेज का ड्रामा चल रहा है। 350 तक बोल्टेज आने पर कई उपभोक्ताओं के इन्वर्टर, बैट्री, बल्व, एलईडी आदि उपकरण जलकर खाक हो गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 9.30 बिजली ने परेशान करना शुरु किया। एक फेज में 350 तो दूसरी में मात्र 50 बोल्टेज आये। जिसके चलते पंखा-कूलर भी नहीं चला सके। इसके बाद ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ गया। लगातार करीब 6 दिन से बिजली सप्लाई प्रभावित है। बिजली बिभाग और जेई पर कई बार फोन किया, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Categorized in: