अंबिकापुर. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कबीर वार्ड में सार्वजनिक यूरिनल का लोकार्पण पूर्व पार्षद वीरेंद्र बघेल, वर्तमान कबीर वार्ड के पार्षद तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर राजेश भजगवली के हाथों स पन्न हुआ। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर मरीजों की संख्या तथा दुकानदारों की संख्या लगातार बनी रहती है। किंतु सार्वजनिक मूत्रालय ना होने से खुले में महिलाओं तथा पुरुषों को जाना पड़ता है। इस स्थान पर विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय जांच केंद्र जैसे पैथोलॉजी सेंटर, सोनोग्राफी सेंटर इत्यादि है। किंतु सैंपल देने के लिए भी कोई स्थान ना होने के कारण महिलाओं तथा पुरुषों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। इस विषम परिस्थिति को देखते हुए कबीर वार्ड के पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर ने अपने पार्षद निधि से सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण कराया जिसकी वार्ड वासियों द्वारा तथा स्थानीय व्यवसायियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। इस अवसर पर विशिष्ट रूप से कृष्ण कुमार शर्मा, सर्वेश तिवारी, अशोक सोनवानी, जमुना सिंह, सालेम केरकेट्टा, गांधी पासवान, गणेश कुशवाहा, पंकज फलेंडर, सोनू मुदलियार, मुन्नू यादव तथा मोहल्ले वासी उपस्थित थे।

Categorized in: