सूरजपुर।  पुलिस को धौंस दिखाकर फरार हुए 9 मवेशी तस्करो में से तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 9 जून  को आरोपी अजिमुद्दीन, शम्साद उर्फ नान्हू, दिलशाद, आरिफ, साजिद अली, अंसार उर्फ हल्कू, दिलकस, मोहम्मद रजा उर्फ बजरू, मोमिन ग्राम सुरता एवं आरोपी सेराज उर्फ सराज निवासी ग्राम अक्षयपुर इन सभी ने मिलकर कृषक पशु भैंस को क्रुरता पूर्वक ढंग से वध करने के उद्देश्य से वाहन क्रमांक सी.जी. 15 डी.एम. 1345 के चालक आरोपी सलामुद्दीन अंसारी  ग्राम टोनी पुलिस चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर के साथ मिलकर उक्त वाहन में 23 रास भैंस को लोड कर वध करने हेतु दीगर प्रान्त झारखण्ड ले जाने हेतु लोड किये थे। प्रार्थी मनोज पाण्डेय एवं उनके साथ अन्य गवाह वहां आकर उन्हे मना किये तो उनके साथ विवाद लडाई झगडा पर आरोपी उतारू हो गये थे।   सूचना पर पुलिस  कार्यवाही हेतु पुलिस ग्राम सूरता बाजारपारा पहुंची।, पुलिस को देखकर घटना स्थल से सभी आरोपी  फरार हो गये।  मनोज पाण्डेय के द्वारा घटना की रिपोर्ट किये जाने पर थाना रामानुजनगर में धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ), आर्म एक्ट की धारा 25, एम व्ही एक्ट की धारा 39/192, 66/192 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में मवेशी से भरा हुआ ट्रक क्रमांक सी.जी. 15 डी.एम. 1345 कीमती 25 लाख रूपये एवं ट्रक में लोड मवेशी 23 रास भैंस कीमत 2.30 लाख रुपये तथा ट्रक से एक देशी कट्टा बरामद होने पर जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक  राजेश कुकरेजा ने प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी रामानुजनगर को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के नेतृत्व में प्रकरण में फरार आरोपी. शम्साद उर्फ नान्हु पिता साजिद अली, मोहम्मद अंसार उर्फ हल्कु पिता आबिद खान  ,मोहम्मद रजा उर्फ बजरू पिता कमरूद्दीन. सूरता बाजारपारा  को पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Categorized in: