रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कलेक्टर के निर्देश के बाद आज एनीकट का गेट खोलने के लिए टीम रामानुजगंज पहुंच चुकी है वही एनीकट के ऊपर से पानी जाने के कारण आज गेट नहीं खुल सका वहीं एसडीएम अभिषेक गुप्ता एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम आज भी दिन भर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई बार कन्हर नदी का जलस्तर देखने आए वही शाम से बारिश बंद होने के बाद नगरवासियों एवं अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था वही एनीकट का गेट नहीं खुला था जिसकी सूचना कलेक्टर को मिलते ही तत्काल अधिकारियों को देर रात ही कन्हर नदी के जल स्तर का जायजा लेने भेजा था वही आज भी दिन भर अधिकारी कन्हर नदी के जल स्तर का जायजा लेने पहुंचे रहे वही एनीकट खोलने के लिए टीम रामानुजगंज पहुंची है। परंतु एनीकट के ऊपर से पानी जाने के कारण एनीकट नहीं खोला जा सका वही टीम को रामानुजगंज में रुकवा दिया गया है जैसे ही पानी कम होगा तत्काल एनीकट का गेट खोला जाएगा। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम ने कहा कि बारिश रुकने के बाद नदी का जलस्तर कम हो रहा है जैसे ही एनीकट के ऊपर से पानी जाना कम होगा तत्काल एनीकट को खोला जाएगा एनीकट खोलने के लिए टीम पहुंच चुकी है जिसे यहीं पर रुकवा दिया गया है।

Categorized in: