रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- आज शाम फिर अंतराज्यीय नाका में अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब एसडीएम अभिषेक गुप्ता के उपस्थिति में पुलिस कर्मियों के द्वारा पैदल मोटरसाइकिल एवं चार चक्का वाहन को कोविड जाच रिपोर्ट की मांग करते हुए रोक दिया गया जिसके बाद पूरे पुल में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसमें बहुत से लोग ऐसे भी थे जो पैदल इवनिंग वाक करते-करते पुल के उस और चले गए थे वापस आने में घंटों खड़े रहे।
आज शाम 5:30 बजे के करीब एसडीएम अभिषेक गुप्ता अंतरराज्यीय नाका के मंडी नाका के समीप आकर बैठ गए जिसके बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा झारखंड से बिना कोविड जांच रिपोर्ट आए लोगों को रोक दिया गया जैसे ही कोविड जांच के लिए लोगों को रोका गया वैसे ही यहां भीड़ लगना शुरू हो गई वहीं शाम 7 बजते बजते पूरा पुल सिर्फ आदमियों से एवं दो चक्का चार चक्का वाहनों से भर गया स्थिति ऐसी हो गई कि यहां अफरा-तफरी मचने लगा।

इस संबंध में एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों के पास कोविड जांच रिपोर्ट है उन्हें जाने दिया जा रहा है बाकी लोगों को रोका जा रहा है। जिनको अर्जेंट है उनका कोविड जांच करके जाने दिया जा रहा है।

साहब ऐसे में कोरेना भागेगा की आएगा- एसडीएम अभिषेक गुप्ता के मंडी नाका में आकर बैठने के बाद जिस प्रकार से कोविड जांच रिपोर्ट मांगते हुए लोगों को रोका गया उससे ऐसी भीड़ लगी कि इससे समझा जा सकता है कि इससे कोरोना भागेगा की आएगा।

Categorized in: