मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में 76 करोड़ 51 लाख 88 हजार रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास बलरामपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में 76 करोड़ 51 लाख 88 हजार रूपये की लागत के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें में 24 करोड़ 98 लाख 76 हजार रूपये के 97 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 51 करोड़ 53 लाख 12 हजार रूपये के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला समानान्तर विकास करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 24 करोड़ 98 लाख 76 हजार रूपये की लागत के 97 विकास कार्यों का लोकार्पण किये। इसके तहत जल संसाधन विभाग के 12 करोड़ 33 लाख 96 हजार रूपये की लागत के 7 निर्माण कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 6 करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से 71 निर्माण कार्यों, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अधिकरण के 2 करोड़ 44 लाख रूपये के 1 कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के 2 करोड़ 35 लाख 66 हजार के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 71 लाख 12 हजार रूपये के 8 निर्माण कार्य, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 40 लाख की लागत से 4 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री बघेल 51 करोड़ 53 लाख 12 हजार रूपये के 98 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किये। जिसके तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 12 करोड़ 74 लाख 55 हजार की लागत से 1 कार्य, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 10 करोड़ 96 लाख 17 हजार की लागत से 71 कार्य, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 10 करोड़ 48 लाख की लागत के 3 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 6 करोड़ 59 लाख 69 हजार रूपये की लागत से 12 कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अंतर्गत 6 करोड़ 34 लाख की लागत से 1 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 2 करोड़ 47 लाख 39 हजार के लागत से 7 निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 7 लाख की लागत से 1 कार्य तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 68 लाख 32 हजार की लागत के 1 कार्य का भूमिपूजन किया।

Categorized in: