मनेन्द्रगढ़! प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक की सहमति व राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने की अनुशंसा से प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक चंपा देवी पावली ने अपने जिला कार्यकारिणी में मनेंद्रगढ़ शहर से अधिवक्ता आशीष सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं संजय पोद्दार को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। वही मंडल अध्यक्ष के रूप में राजू यादव पार्षद की नियुक्ति की गई है।इस अवसर प्रधानमंत्री जागरूकता अभियान के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक चंपा देवी पावले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी प्रधानमंत्री जन कल्याण कारी योजना जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा संचालित प्रत्येक महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अवश्य सफल होंगे ।अधिवक्ता आशीष सिंह, संजय पोद्दार ,राजू यादव की नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: