0 भाजपा कर रही खिसियाई बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ

शशि रंजन सिंह भटगांव। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा रविवार को जिले के भटगांव में एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा भी की। श्री बाबरा ने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई सालों में गांव गांव तक राशन वितरण की व्यवस्था को कांग्रेस सरकार ने सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है। भाजपा शासन काल मे खाद्य आयोग पूरी तरह से निष्क्रिय था।जहा कांग्रेस सरकार ने खाद्य आयोग के माध्यम से लोगो की खाद्य सम्बंधित समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को निराकरण करके और बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।
पहली बार राज्य खाद्य आयोग की वेबसाइट और टोल फ्री नम्बर जनता के लिए जारी किए गए है। जिससे प्रदेश की जनता अपनी शिकायत आयोग से सीधे कर सकेंगे जिसके बाद उनके शिकायतो का तत्काल निराकरण किया जाएगा। कांग्रेस के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा वादा खिलाफी की मुहिम चलाकर हल्ला बोल के मामले में गुरप्रीत सिंह बाबरा ने कहा कि भाजपा ने पन्द्रह साल जनता को बेवकूफ बनाया है। जिसका नतीजा यह रहा की जनता ने उन्हें नकार दिया। ऐसे में ढाई साल में विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस के बेहतर विकास कार्यो को देख भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है और खिसियाई बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, पार्षद व युवा नेता अभिषेक प्रिंस श्रीवास्तव, जरही नगर पंचायत के मंत्री प्रतिनिधि सतनाम सिंह सत्ते आदि मौजूद रहे।

Categorized in: