रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर में बने एनीकट के गेट नहीं खुलने एवं लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी के बढ़ते जलस्तर की सूचना मिलने पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आधी रात में ही एसडीएम,तहसीलदार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ को जल स्तर का जायजा लेने के लिए भेजा वही जलस्तर कम होती ही तत्काल एनीकट के सभी गेट खोलने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है वही एनीकट का गेट नहीं खोले जाने से नगर के वार्ड क्रमांक 13,14,15 में पानी घुसने का खतरा भी मंडराने लगा है इसकी जानकारी जिले के संवेदनशील कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को मिलते ही रात 12 बजे एसडीएम अभिषेक गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चन्द्रा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता यूएस राम एवं एसडीओ संजय ग्रायकर को जल स्तर का जायजा लेने मौके पर भेजा जिनके द्वारा देर रात ही जल स्तर की जानकारी कलेक्टर को दी गई वही कलेक्टर के द्वारा जल स्तर कम होते ही तत्काल एनीकट का गेट खोले जाने के निर्देश दिए।

रात 12 बजे कलेक्टर ने ली अधिकारियों से जलस्तर की जानकारी- कलेक्टर के निर्देश पर नदी के जल स्तर का जायजा लेने अधिकारी मौके पर पहुंचे वही रात 12 बजे ही कलेक्टर को एसडीएम एवं कार्यपालन अभियंता के द्वारा नदी के जल स्तर की जानकारी दी गई।

Categorized in: