0 समस्या के समाधान की मांग
0 तीन महीने से परेशान है वार्ड क्र 17 के लोग

चंचलेश श्रीवास्तव


सूरजपुर। साहब बारिश ने दस्तक देना प्रारम्भ कर दिया है। अभी तो शुरुआती दौर है। अगर मोहल्ले की सड़क पर जल भराव का यहीं हाल रहा तो सर छुपाने की छत भी जमीदोंज हो जाएगी और जीवन मुश्किल। नगर पालिका से अनुनय विनय करते तीन महीने गुजर गए परंतु इन तीन महीनों में सिर्फ आश्वासन ही मिला समाधान नहीं। अपनी इस समस्या के समाधान की दिशा में पहल की उम्मीद लिए नगर के वार्ड क्र 17 की महिलाएं सोमवार को जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाने पहुंची थी।

ज्ञात हो कि नगर के वार्ड क्र 17 बड़खापारा मोहल्ले के लोग पानी निकासी की समस्या को लेकर विगत तीन महीने से परेशान है। हल्की बारिश होने पर भी यहां की सड़क जलमग्न हो जाती है। जिससे यहां के रहवासियों के साथ इस मार्ग से गुजरने वालो को पानी मे सड़क की तलाश कर जहां आना जाना मजबूरी हो जाती है। वहीं पानी के जमावड़े से बदबू व पनपे मच्छरों से लोगो का जीना दुस्वार है। समस्या के शुरुआती दौर में ही मोहल्ले के लोगो ने वार्ड पार्षद सहित नगर पालिका प्रबंधन से समस्या के समाधान की दिशा में त्वरित पहल की मांग इस बात की ऒर ध्यानाकर्षण के साथ की थी कि बारिश के दिनों में यह समस्या मोहल्ले के लोगो के लिए नासूर बन जाएगी। इस बीच पुनः हुई जमकर बारिश में सड़क का पानी लोगो के घरों तक पहुंचने लगा तब भी परेशान मोहल्ले के लोगो ने इस ओर ध्यानाकर्षण कराया था। परंतु कारगर पहल के आभाव में अब जिला प्रसाशन से समस्या के निराकरण की दिशा में पहल की मांग की गई है। आपको बता दें कि बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा पानी रुक कर तालाब का रूप ले लिया है उपर से बारिश ने पुरे मोहल्ले को सराबोर कर दिया है लोगो के घरो में पानी घुस रहा है. मिटटी के मकान ढहने की आशंका से लोग हलाकान और परेशान है। दोनों तरफ से मकान बने होने के कारण कहीं भी निकासी नहीं हाने से कई कच्चे मकान सीपेज से ढ़हने की कगार पर खड़े हैं। नगर पालिका के जनप्रतिनिधियो से लेकर आम से खास लोगो को सभी वार्ड क्रमांक 17 की समस्या से वाकिफ है लेकिन समस्या का हल निकालने में अभी तक नाकाम रहे है। जिससे मोहल्ले के लोगो मे असंतोष की स्थिति निर्मित है। मोहल्ले की लखमनिया सिह, केन्दु सिह, उमा राजवाडे, कांता साहु, बली राजवाडे, रामधारी राजवाडे, पकनिहीन देवांगन सहित कई लोगो के घरो में पानी घुस गया है। घर मे रखा सभी समान पानी से बर्बाद हो गया है यहा तक की भोजन पकाने तक की सुविधा इनके पास नही रही, घर में घुसे पानी को लोगो की मदद से बाहर निकालकर रात गुजरना मजबूरी हो गई थी। मोहल्ले के बेबस व परेशान लोगो ने समस्या के त्वरित पहल की मांग की है।

Categorized in: