कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन

मनेंद्रगढ़ ! पेट्राेल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर व ग्रामीण के द्बारा अलग-अलग जगह पर पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के द्बारा बैकुण्ठपुर के पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया ! वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के द्वारा सिंह पेट्रोल पंप एवं श्रीराम पेट्रोल पंप पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ (शहर) के अध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में पेट्रोल डीजल के लागातार बढ़ते दामों के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार की सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीराम पेट्रोल पंप के सामने कार्यक्रम प्रभारी नागेंद्र जायसवाल एवं अभिषेक वर्मा तथा सिंह पैट्रोल पंप के सामने कार्यक्रम प्रभारी गफ्फार अली व गिरधर जायसवाल के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइंन का पालन करते हुए धरना एवं विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जब से केंद्र में आई है तब से केवल महंगाई बढ़ी है आज ना चाहते हुए भी हमें महंगे दामों पर पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ रहा है ! रमेश सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा था तब सरकार ने 71.25 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 69.39 रुपये प्रति लीटर डीजल बेचने का काम किया। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता है! लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार 95.03 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 85.95 रुपये प्रति लीटर डीजल बेचने का काम कर रही है। पेट्रोल व डीजल का मूल्य कम किया जाए, जिससे आम नागरिक को राहत मिले। उन्होंने खाद्य तेलों पर हुई महंगाई को लेकर भी आक्रोश जताया । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के राज में ना केवल पेट्रोल डीजल बल्कि सरसों तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा द्वारा महंगाई को लेकर खूब प्रदर्शन किए जाते थे। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद उसे अत्यंत महंगा बेचा जा रहा है। करों के नाम पर केंद्र सरकार ने जनता पर अत्यधिक बोझ डाल रखा है। वही कार्यक्रम प्रभारी नागेंद्र जायसवाल व अभिषेक वर्मा ने भी बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता पाने वाली सरकार आज महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने भी मोदी सरकार की जमकर आलोचना की मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के राज में आज सभी सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है मोदी सरकार केबल अपनी झूठी तारीफ करके सत्ता में बने रहना चाहती है जबकि वास्तविक रूप में बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है ! कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चंद्रकांत चावड़ा व सौरव मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश वेंकटेश सिंह (प्रिंस), रूक्मणी खोबरागढ़े, समीना खातून, साइना, गोपाल गुप्ता, शुद्धू लाल वर्मा, असलम, रंजन शर्मा, अभिमन्यु ओझा, शुभम सिंह, निखिल बघेल, सरबजीत सिंह खनूजा (बाबू), इमरान खान, अभय बड़ा, माधव, जावेद मंसूरी, संकेत शर्मा व सिंह पेट्रोल पंप के धरने में अबरार अहमद, गफ्फार अली, मोहम्मद जफीर, गप्पू, मोहम्मद यूसुफ ईराकी, शगुफ्ता बक्स, यासमीन, दिव्या रजक, शशि चंदेल, सहीना खान, सपन महतो, मोहम्मद सिराजुद्दीन, रोमा चटर्जी सहित ब्लॉक् कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के दिशा निर्देश पर नागपुर पैट्रोल पंप एवं रोजी पेट्रोल पंप के सामने धरना देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया! इस अवसर पर नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक बैनर्जी, लक्ष्मीनरायण रजक, सोहन जायसवाल, उपसरपंच कृष्ण राय, एल्डरमैन प्रमोद आईन्द, एल्डरमैन / विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी दास, एल्डरमैन पिन्टू भास्कर, शम्भु घोष, मक्खन लाल, शहनवाज अली,राकेश यादव, शिव यादव, भरत भुषण एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे!

Categorized in: