मनेंद्रगढ़ कोरिया- राज्य के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ कांग्रेस के प्रभावी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय अभियान शुरू किया गया है!जहां एक तरफ कोरोना की वैक्सीन को लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों में एक अलग ही प्रकार की भ्रांति फैली हुई है!लोग तरह तरह की बातों का हवाला देकर वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं!और दूसरी ओर हर पल राज्य सहित केंद्र सरकार भी लगातार वैक्सीन को लेकर लोगों के असमंजस को दूर करने की कोशिश में जुटी हुई है!ठीक उसी तर्ज पर मनेंद्रगढ़ के कांग्रेसियों ने राज्य के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के निर्देशन में कोरोना वैक्सीन के फायदों और सुरक्षा से अवगत कराकर लोगों के मन की भ्रांति को दूर करने की जद पर निकल चुके हैं!आपको बता दें कि हाल ही में हुए वर्चुअल मीटिंग के दौरान स्वास्थ मंत्री के द्वारा कोरोना वैक्सीन पर जागरूकता के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया था जिसके मद्देनजर मनेंद्रगढ़ की कांग्रेस महिला विंग सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने वैक्सीन जागरूकता अभियान को अमली जामा पहनाने की जोरदार शुरुआत कर दी है!भ्रमण की पहली कड़ी में बंजी बुंदेली पाराडोल के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहवासियों को जिनके मन में कोरोना के वैक्सीन को लेकर भ्रांति बनी है और टीका नहीं लगवा रहे हैं उनको घर घर जाकर बताया जा रहा है कि इस टीके से उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं है और टीका लगवाने के बाद आप सभी लोग कोरोना महामारी से बच सकेंगे और लोगों को भी संक्रमण से बचा सकेंगे! इसके साथ वैक्सीन के महत्व को समझाया एवं गांव में फैल रही अफवाहों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी और अफवाहों में ना आने की समझाइश दी और अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने के लिए समझाया गया!वैक्सीन पर जागरूकता अभियान में बतौर सहभागिता मनेंद्रगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रुक्मणी खोबरागडे, पूर्व पार्षद राखी सिंह, एव बंजी सरपंच सुखदेव सिंह, बुंदेली के सरपंच आनंद सिंह, परमेश्वर गुरु सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे!वैक्सीन पर तत्परता से जारी रहेगा जागरूकता अभियान यह भी कहा गया!

Categorized in: