बलरामपुर:-भाजपा का वर्चुवल बैठक बलरामपुर जिले के प्रभारी अनिल केशरवानी एवं जिला सह प्रभारी नरेश नन्दे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा *सेवा ही संगठन है* के तहत 31मई को बलरामपुर जिले के 136 शक्ति केंद्र के मतदान केंद्रों में सामाजिक जागरूकता जैसे:- मास्क/सेनेटाइजर, रोग प्रतिरोधक क्षमता किट, मजदूरों को सुख राशन किट,गांव गांव में स्वक्षता,वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूक करने जैसे अनेक कार्य करेगी। इस बैठक में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे। श्री नेताम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसे दमदार नेतृत्व मिला है हम सभी कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से सदैव लोगो की मदत कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोरोना नियमो को पालन करते हुवे रक्तदान शिविर लगाएंगे। बैठक के अंतिम में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में चुनाव उपरांत जिस प्रकार से हिंसा का तांडव हुआ है वो भारतीय इतिहास में न केवल अकल्पनीय है बल्कि लोकतंत्र में एक काला धब्बा है। इस घृणित कार्य की जानकारी प्रत्येक जनमानस तक पहुचे इस कारण 2 जून 2021 को जिले के 500 सामाजिक एवं राजनितिक कार्यकर्ताओ की वर्चुवल वैठक होना तय हुआ है। उस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों का सम्बोधन प्राप्त होगा। आज के इस वर्चुवल बैठक में जिले के माननीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल, व सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। इन सभी कार्यक्रम की सूचना जिला महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल के द्वारा प्रेषित की गई।

Categorized in: