0 तीन आहत
0 ओड़गी के ग्राम धरसेड़ी में हुई घटना


सूरजपुर। जिले के ओड़गी ब्लॉक में आज निर्माणाधीन कुंआ धसकने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है।घटना शनिवार को ओड़गी ब्लॉक के ग्राम धरसेड़ी में हुई है। बताया गया है कि धरसेड़ी के नान साय पंडो के नाम पर मनरेगा के तहत कूप निर्माण की मंजूरी मिली है। जिसका निर्माण चल रहा है। शनिवार को उक्त कुआँ को बांधने के काम मे गांव के ही सज्जन सिंह,डगेन्द्र, नान साय, शिवमंगल,शिवमंगल व जीतराम आदि लगे थे।शनिवार को जैसे ही काम का अंतिम चरण चल रहा था वैसे ही अचानक कुँए की एक साइड की मिट्टी भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा जिससे सभी मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।आसपास के लोगो को जानकारी लगते ही मौके पर पहुँचे और जैसे तैसे कर तीन लोगों को तो मिट्टी के अंदर से निकाल लिया पर सज्जन सिंह 45 वर्ष,डगेन्द्र 34 व नान साय का अब तक कुछ पता नही चला है।जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सूचना पर प्रशासन व पुलिस की टीम के साथ मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।उक्त तीनों मजदूरों का शव अब तक बरामद नही हो सका है। मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। बताया जाता है सज्जन सिंह नाम के मजदूर का नाम भी मजदूरी का कार्य मे इंट्री न होने से लोग काफी खफा है।

Categorized in: